पीलीभीत01मार्च24*इस गांव में नदी तुड़वा रही लड़कों की शादियां,जानें क्या है वजह*
पीलीभीत से अजीत कुमार नगाइच की रिपोर्ट यूपीआजतक
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक गांव ऐसा है जहां एक नदी की वजह से लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है। दरअसल इस क्षेत्र के लोग हर साल बाढ़ का प्रकोप झेलते हैं। तमाम कोशिश के बाद भी लोगों की इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
जिले के चंदिया हजारा गांव पीलीभीत जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर है।चंदिया हजारा गांव पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों के पास शारदा नदी के किनारे पर है। इस क्षेत्र की अधिकांश आबादी विस्थापित बंगाली समुदाय की है।पहाड़ों पर लगातार होने वाली बारिश और किसी स्थाई बाढ़ राहत बचाव कार्य के अभाव की वजह से हर साल चंदिया हजारा गांव के वाशिंदों को बाढ़ से जूझना पड़ता है।यह परिस्थितियां लगभग हर साल बनी रहती है। ऐसे में हालात यह हो गए हैं कि अब अन्य क्षेत्रों के लोग यहां अपने लड़कियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं।गांव के युवा कुंवारे ही रह जा रहे हैं। इन परिस्थतियों के विरोध में अब युवा समेत क्षेत्र के सभी लोग चुनाव के बहिष्कार की योजना बना रहे हैं।
चंदिया हजारा गांव में रहने वाले ग्रामीण हर साल बाढ़ का प्रकोप झेलते हैं।ऐसे में लंबे अरसे से यहां पर शारदा नदी के चैनलाइजेशन की मांग उठ रही है।शासन और प्रशासन के सुस्त रवैये को देखते हुए बीते साल क्षेत्र क़े ग्रामीण 102 दिनों तक धरने पर बैठे थे,जिसके बाद ग्रामीणों को फ़रवरी से कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन प्रशासन का यह आश्वासन भी झूठा साबित हो गया।

More Stories
बलिया5अगस्त26*बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन।
दतिया5अगस्त26*भाजपा पर भारी पड़ रहा है जातीय विमर्श? दतिया उपचुनाव के बाद फिर चर्चा में मुख्यमंत्री का पुराना बयान!*
वाराणसी5अगस्त26* काशी के 55 चौराहों पर गूंजेगा शिव स्तोत्र, सावन में श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत