अब्दुल जब्बार
अयोध्या01मार्च24*बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के यूनिट रौजागांव ने 23-02-2024 तक खरीदे गन्ने का किया गन्ना मूल्य भुगतान
कृषकों में खुशी की लहर
भेलसर(अयोध्या)बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 का दिनांक 23 फरवरी 2024 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 9.03 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 01-03-2024 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है।चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में त्वारित गन्ना मूल्य भुगतान की योजना की जा रही है।
चीनी मिल के इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने कृषको से अनुरोध किया है कि जिस क्षेत्र में प्रजाति को. 0238 में रेडरॉट का प्रकोप आ गया है उस क्षेत्र के किसान भाई अपने संबंधित मिल स्टाफ़ से मिल कर गन्ना बीज नर्सरी से को. 0118 गन्ना प्रजाति, को. 15023 गन्ना एवं को॰लख० 14201 प्रजाति का बीज बसंत कालीन गन्ना बुवाई के सुरक्षित करें, साथ ही साथ किसान भाई जिन खेतों में रेडरॉट का प्रकोप है उस खेत में पेड़ी गन्ना ना लें तथा उसमें फसल चक्र अपनाएं।इसी क्रम मे आगे बढ़ते हुए इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने किसानों से अपील की वे मिल को साफ-सुथरा, जड़, मिट्टी, अगोला, पत्ती व हरा जूना रहित ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।साथ ही जिस गन्ने की आपूर्ति 15 से 20 दिन बाद करनी उस खेत मे सिचाई अवश्य कर दे ताकि आप खेत मे गन्ने का वजन कम न हो
इस मौके पर हरदयाल सिंह,विभागाध्यक्ष(गन्ना) ने किसानों से अपील की है कि किसान भाई पर्ची का S.M.S. आने के बाद ही गन्ने की कटाई करें तथा अपना बेसिक कोटा बनाने हेतु अपनी ही पर्ची पर गन्ने की आपूर्ति करे जिससे आगामी वर्ष में गन्ना आपूर्ति में कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही किसान भाई अपने मोबाइल इनबॉक्स समय-समय पर खाली किया करे साथ ही बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु गन्ना बीज सुरक्षित कर ले।जिससे बीज की समाश्य न हो।साथ इस समय बसंतकालीन बुआई तेजी से हो रही हैं इसलिए किसान भाइयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक क्षेत्र में को015023, को0118 और को0 लख014201 की बुआई करे।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*