पंजाब31जुलाई26*गोलू पंडित गैंग का 19वां आरोपी रोहित गिल्होत्रा उर्फ रिक्की काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 31 जुलाई (शर्मा/सोनू) : नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई अमनदीप सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गोलू पंडित गैंग के 19वें सदस्य रोहित गिल्होत्रा उर्फ रिक्की पुत्र सदानंद गिल्होत्रा वासी नजदीक सब्जी मंडी कृष्णा नगरी अबोहर को काबू किया है। रोहित गिल्होत्रा नशा बेचने का आदि है। इस गैंग का मुख्य आरोपी टल्ली जेल में बंद है। आरोपी को न्यायाधीश भूपिंद्र मित्तल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं.202, 29.6.26 धारा एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में कुछ लोगों को काबू किया था। अब 19वें आरोपी को काबू किया है जिससे रिमांड के दौरान पूछताछ की जायेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
कानपुर नगर 14 सितंबर 26.*पनकी में मिशन शक्ति 5.0 फेस 2 महिलाओं व छात्राओं को दी गई सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी*
मथुरा14 सितंबर 26*पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग
मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,