अबोहर पंजाब31जुलाई26*गोलू पंडित गैंग का 18वां आरोपी अजय सिंह उर्फ अज्जू काबू, जेल भेजा
अबोहर, 31 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई अमनदीप सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गोलू पंडित गैंग के 18वें सदस्य अजय सिंह उर्फ अज्जू पुत्र लाल सिंह वासी पक्कासीडफार्म को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस गैंग का मुख्य आरोपी टल्ली जेल में बंद है। आरोपी को न्यायाधीश भूपिंद्र मित्तल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं.202, 29.6.26 धारा एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में कुछ लोगों को काबू किया था। अब 18वें आरोपी को काबू किया है जिससे रिमांड के दौरान पूछताछ की जायेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,
कानपुर नगर 14 सितम्बर 26*36वां वार्षिक आम सभा की बैठक पेंशनर्स समाज पनकी में संपन्न*
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* बडकली फाटक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत*