पंजाब29सितम्बर*बस स्टैंड जैन नगर रोड पर हुए विकास के कारण हुए विनाश से लोग परेशान
अबोहर, 28 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश/सुरिन्द्र शर्मा): शहर में जगह-जगह विकास के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन कई जगहों से विकास के कारण हुए विनाश लोग परेशान हैं। बस स्टैंड जैन नगर रोड पर भी इसी तरह का विनाश लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सडक़ पर बने हुए खड्डों के कारण लोगोंं को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर लोग खड्डों के कारण गिरकर घायल हो जाते हैं। बरसात के समय यहां पानी भर जाता है जिससे खड्डे दिखाई नहीं देते और लोग फिसल जाते हैं। लोगों व यहां के दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि इन खड्डों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये।
फोटो 3, जैन नगर रोड पर बने ख्डडे।
More Stories
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें
चमोली 20 अक्टूबर 26*श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
कानपुर नगर 20 अक्टूबर 26*27 वर्षीय युवक भूरा राजपूत का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।*