पंजाब28दिसम्बर2022*नेहरू स्टेडियम व बस स्टैंड का काम बीच में रूका
विधायक संदीप जाखड़ कई बार उठा चुके हैं मुद्दा
अबोहर, 28 दिसंबर (शर्मा/सोनू): कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुआ नेहरू स्टेडियम व बस स्टैंड नवनिर्माण का कार्य अब बीच में रूक गया है। इस ओर न तो सरकार ध्यान दे रही है न ही प्रशासन। विधायक संदीप जाखड़ भी इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष कई बार विधानसभा में उठा चुके हैं। तब भगवंत मान ने इस कार्य को तीन माह में पूरा करने का वायदा किया था लेकिन अब तक इसकी कोई सुध नहीं ली गई। लोगों में इस कारण भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने आप सरकार से मांग की है कि नेहरू स्टेडियम व बस स्टैंड का काम जल्द से जल्द पूरा करवाया जाये।
फोटो:5, नेहरू स्टेडियम व बस स्टैंड का अधूरा पड़ा काम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या २९ अप्रैल २६*भाजपा नेता आशीष शर्मा ने रुदौली गैस एजेंसी में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की
जालौन २९ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रसारित जनपद जालौन की ताजा खबरे
जालौन २९ अप्रैल २६* उरई में सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद