पंजाब28जून*शराब ठेके पर लूटपाट करने वाला आरोपी लखविंद्र सिंह उर्फ टोनी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 जून (शर्मा/सोनू): सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस टीम ने 7.7.21 को शराब ठेके पर लूटपाट करने वाले आरोपी लखविंद्र सिंह उर्फ टोनी पुत्र हरपाल सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीन जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार गांव बहादुरखेड़ा में ठेके पर लूटपाट करने के मामले में सेलमेन मोहित कुमार के बयानों पर मुकदमा नं. 56, 7.07.21 भांदस की धारा 379बी, 341 आईपीसी के तहत लूटपाट करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब लखविंद्र सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी वआरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 28 मई 26 *महानिदेशक पी.ए.सी. द्वारा जनपद मथुरा का भ्रमण*
मथुरा 28 मई 26*थाना महावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध छुरा के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा28मई26 *महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सीओ सदर द्वारा दी गई बाइट*