पंजाब28जून*800 नशीली गोलियां व ट्रक सहित ड्राईवर कंडक्टर काबू
अबोहर, 28 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई दयालचंद, एएसआई जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव सरदारपुरा की तरफ नाकाबंदी क रखी थी कि एक ट्रक प्याज से लदा आता दिखाई दिया। शक के आधर पर ट्रक की तलाशी ली तो ड्राईवर कंडक्टर से 800 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए ड्राईवर की पहचान कुलविंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, भूपिंद्र सिंह पुत्र फग्गन सिंह वासी गांव बूड़ा गुज्जर जिला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें