पंजाब28अप्रैल*भारी गर्मी में नेहरू पार्क के बाहर जीवन बिताने मजबूर बेसहारा
रेन बसेरा सिर्फ सर्दियों में खुलता है, तपती गर्मी में कहां जायें
अबोहर, 27 अप्रैल (शर्मा): सडक़ों पर गुब्बारे व अन्य सामान बेच कर अपना गुजर बसर करने वाले भयंकर गर्मी व तपती दोपहर में नेहरू पार्क के बाहर अपना जीवन बिताने को मजबूर हैं। रात्रि समय गुब्बारे आदि बेचकर अपना गुजारा करने वाले लोगों का कहना है कि सर्दियों में रेन बसेरा खोल दिया जाता है लेकिन गर्मियों में वह कहां जायें। तपती गर्मी में उन्हें सिर छिपाने के लिए जगह नहीं है। उन्होंने मांग की है कि इस भयंकर गर्मी व तपती दोपहर में वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ नेहरू पार्क के बाहर जीवन बसर करने को मजबूर हैं।
फोटो:5 नेहरू पार्क के बाहर खाना बनाते बेसहारा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*