पंजाब27सितम्बर25*मुक्तसर में ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवतियों को कुचला, सिर के ऊपर से गुजर गए टायर, दोनों की मौत*
पंजाब के मुक्तसर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू तेल टैंकर (ट्रक) ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियां गिर गई और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। युवतियों की पहचान राजवीर कौर (30) निवासी गांव रहूड़ियांवाली और रेणू (22) निवासी गांव थांदेवाला के तौर पर हुई है। मृतक छात्राएं मुक्तसर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों छात्राओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। राजवीर कौर शादीशुदा दो बच्चों की मां थी। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद दोनों छात्राएं राजवीर कौर और रेणू स्कूटी पर सवार होकर बठिंडा-मलोट रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां पर तेज रफ्तार तेल टैंकर आया और उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क की बदहाल हालत के चलते स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों लड़किया स्कूटी का संतुलन खो बैठीं▪️

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*