बांदा 18अगस्त 26*आभूषण/नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए शत-प्रतिशत आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग ₹09 लाख) बरामद ।*
*अभियुक्त द्वारा दिनांक 15.08.2026 को अपने ही घर में अपनी भाभी के आभूषण एवं नकदी चोरी की गई थी ।*
*बांदा-पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 18.08.2026 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल/आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम सिकलोढी के रहने वाले दयाराम द्वारा दिनांक 16.08.2026 को अपने घर में चोरों द्वारा कीमती आभूषण व नगदी चोरी किए जाने के संबंध में सूचना दी गई । सूचना पर तत्काल थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभियुक्त रामबली को ग्राम गोकुल पुरवा–इटरा मिलौली मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस पूछताछ में अभियुक्त रामबली द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक 15.08.2026 को उसने अपनी भाभी के आभूषण चोरी किए थे । अभियुक्त की निशांदेही पर पुलिस द्वारा चोरी किए गए शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹09 लाख है ।
*बरामदगी-*
▪️ 01 जोड़ी छोटी झुमकी (पीली धातु)
▪️01 जोड़ी बड़ी झुमकी (पीली धातु)
▪️01 मंगलसूत्र मोती सहित (पीली धातु)
▪️01 मनचली (पीली धातु)
▪️01 लॉकेट माला मोती सहित (पीली धातु)
▪️01 छागल (सफेद धातु)
▪️01 हाफपेटी (सफेद धातु)
▪️01 कमरपेटी (सफेद धातु)
▪️02 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रामबली पुत्र दयाराम निवासी ग्राम गोकुल पुरवा, सिकलोढी थाना बिसंडा जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 388/26 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना बिसंडा जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. श्री चन्द्रप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसंडा
2. उ0नि0 श्री रविन्द्रनाथ दुबे
3. हे0कां0 सर्वेश यादव
4. कां0 आदित्य
5. म0कां0 प्रीति यादव
6.
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

More Stories
बांदा 16अगस्त 26*सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने कराया विशाल भंडारा*
बांदा 18अगस्त 26*बरगहनी गांव में जर्जर सड़क-नाली और जलभराव से परेशान ग्रामीण*
मथुरा 18 अगस्त 26*थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा मंदिर से चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया ।*