मथुरा 18 अगस्त 26*थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा मंदिर से चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 18.08.2026 समय 00.45 बजे ब्रज पब्लिक स्कूल से करीब 20 मीटर पहले शेरगढ़ की तरफ शेरगढ़ से कोसी की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क के बाई तरफ से वांछित अभियुक्त रितुराज शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी ग्राम भालई थाना सुरीर जिला मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष को चोरी के सफेद धातु के छोटे बड़े 06 टुकड़े व 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर व 01 मोटरसाईकिल हीरो स्पलेण्डर सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना शेरगढ़ से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 05.08.2026 को मुकद्दमा वादी खेमचन्द गोस्वामी पुत्र छिद्दो निवासी कस्बा व थाना शेरगढ़ से प्राप्त प्रार्थना के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दिनांक 05.08.2026 को गोपीनाथ मन्दिर से चाँदी की दो नग व दो मुकुट चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना हाजा पर मु0अ0सं0 212/2026 धारा 305/331(3) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान अभियुक्त रितुराज शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी ग्राम भालई थाना सुरीर जिला मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
रितुराज शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी ग्राम भालई थाना सुरीर जिला मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- ब्रज पब्लिक स्कूल से करीब 20 मीटर पहले शेरगढ़ की तरफ शेरगढ से कोसी की ओर जाने वाले रास्ते पर सडक के बाई तरफ से, दिनांक 18.08.2026 व समय करीब 00.45 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-*
रितुराज शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी ग्राम भालई थाना सुरीर जिला मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
सफेद धातु के छोटे बडे 06 टुकडे व एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व एक अदद कारतूस .315 बोर व एक अदद मोटरसाईकिल हीरो स्पेलेण्डर बरामद हुये ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरी0 अजय किशोर थाना शेरगढ़ मथुरा ।
2.उ0नि0 सतेन्द्र सिंह थाना शेरगढ़ मथुरा ।
3.स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 महवीर सिंह मय टीम ।
4.उ0नि0 विकास कुमार सर्विलान्स टीम प्रभारी मय टीम ।
5.का0 2164 ललित कुमार थाना शेरगढ़ मथुरा ।
6.रि0का0 602 दीपक कुमार थाना शेरगढ मथुरा ।
7.रि0का0 612 अभिषेक कुमार थाना शेरगढ मथुरा ।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*