पंजाब27जुलाई*नगर निगम के नाम पर वसूली करने वाले मंगल सिंह व उसके बेटे सन्नी के खिलाफ जल्द होगी कार्यवाई : मेयर विमल ठठई
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा/सोनू): नेहरू पार्क के पास नारियल बेचने वाले से नगर निगम के नाम पर वसूली करने वाले पिता पुत्र के खिलाफ जल्द कार्यवाई करने के लिए नारियल वाले ने प्रार्थना पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग की है। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि सन्नी पुत्र मंगल सिंह जोकि नेहरू पार्क के बाहर शिकंजी का काम करता है नारियल वाले से रोजाना 500 रूपये की वसूली करता था। इस बात की जानकारी जब नगर निगम के अधिकारियों तक पहुुंची। मेयर विमल ठठई ने बताया कि अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर कमिशनर के सामने रख दी है। जल्द ही सन्नी पुत्र मंगल सिंह वासी इंदिरा गली नं.6 अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। उन्होंने लाखों रूपये नगर निगम के नाम पर वसूली की है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, जानकारी देते नारियल वाला।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।
अयोध्या13अगस्त26*छात्रा मंजरी त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान।
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न