पंजाब27जुलाई*1100 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी एडीशनल एसएचओ रविंद्र शर्मा, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह 1100 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपियों रप्रीत सिंह उर्फ हैप्प पुत्र टहिल सिंह वासी गुरूसर जोधा जिला मुक्तसर साहिब, सुखचैन सिंह उर्फ टोनी पुत्र सूबा सिंह वासी जोधपुर सदर थाना अबोहर जिला फाजिल्का को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला के प्रभारी एडीशनल एसएचओ रविंद्र शर्मा, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त महराणा की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक मोटरसाईकिल पर दो युवक आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब इन्हें रोककर तलाशी ली तो इनसे 1100 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्प पुत्र टहिल सिंह वासी गुरूसर जोधा जिला मुक्तसर साहिब, सुखचैन सिंह उर्फ टोनी पुत्र सूबा सिंह वासी जोधपुर सदर थाना अबोहर जिला फाजिल्का के रूप में हुई थी। दोनों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली13अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*