मथुरा 9 अक्टूबर 26*बैकफुट पर आए शुभांकर मिश्रा,प्रेमानंद जी महाराज से जुड़े सभी वीडियो हटाये
मथुरा *श्री प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की मृत्यु के बाद आश्रम को लेकर ‘आश्रम-2.0’ जैसे शीर्षकों से वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर और एबीपी न्यूज़ के एंकर शुभांकर मिश्रा ने अपने यूट्यूब चैनल से प्रेमानंद महाराज से संबंधित सभी वीडियो हटा लिए हैं
इन वीडियो में प्रेमानंद महाराज के आश्रम, साधकों और शिष्यों को लेकर तमाम सवाल उठाए गए थे
सोशल मीडिया पर इन वीडियो को लेकर शुभांकर मिश्रा की जमकर आलोचना हो रही थी, जिसके बाद उनके चैनल से प्रेमानंद महाराज से संबंधित सभी वीडियो हटा लिए गए
वहीं, प्रेमानंद महाराज ने अपने स्वभाव के अनुरूप शुभांकर मिश्रा के प्रति उदारता दिखाई है, आश्रम की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि शुभांकर मिश्रा के प्रति महाराज जी के मन में कुछ भी दुर्भावना नहीं है और उनका स्नेह भी पहले की तरह बना हुआ है

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 *कसबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन से चोरी की 11 गायें बरामद*
लखनऊ 23 नवंबर 26*❇️झूठी ऑनलाइन शिकायतों पर सख्ती:* *कोटेदारों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी*
कौशाम्बी 23 नवंबर 26**निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने,हटाने एवं संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन*