पंजाब276अप्रैल*हनुमानगढ़ रोड पर पड़े अधूरे विकास कार्य जल्द पूरे किये जायेंगे
अबोहर, 26 अप्रैल (शर्मा): अबोहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप जाखड़ के प्रयासों से हनुमानगढ़ रोड पर अधूरे पड़े विकास कार्य पुन: शुरू होने जा रहा है। हनुमानगढ़ तथा सीतो रोड पर सड़क का निर्माण कार्य उन्होंने शुरू करवाया था लेकिन पेमेंट की वजह से ठेकेदार कुछ काम बीच में छोड़कर चले गये थे। विधायक संदीप जाखड़ के प्रयासों से दोबारा ग्रांट जारी करवाई गई जिसके बाद अब ठेकेदार हनुमानगढ़ रोड पर रूके हुआ काम शुरू करने जा रहा है। मशीने आ चुकी हैं। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। तहसील कम्पलैक्स रोड व नामदेव चौक पर भी काम किया जायेगा। अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया था। जिसके चलते शहर में जगहजगह सफाई अभियान चलाकर सुंदर बनाया है। अमृत योजना के तहत शहर में काम करवाए थे। नई आबादी क्षेत्र में शहर में विकास कार्य जोरों पर चला था जिससे अबोहर शहर अच्छे शहरों में चुका है।
फोटो:4, हनुमानगढ़ रोड पर खड़ी मशीनें।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*