पंजाब26मई2023*धमकियां देने वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग
अबोहर, 26 मई (शर्मा/सोनू): सेवक सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी ढाणी कड़ाका सिंह ने थाना प्रभारी संजीव तरमाला को एक प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि उसे जान से मारने वाले प्रीतम सिंह पुत्र कड़ाका सिंह वासी ढाणी कड़ाका सिंह, रणजीत सिंह पुत्र नरैण सिंह वासी सीडफार्म कच्चा व मंगा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी ढाणी कड़ाका सिंह के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। सेवक सिंह ने बताया कि मैं खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्य करता हूं। उक्त मंगा सिंह ने मेरी फेसबुक पर गलत व झूठे कमेंट डालकर मुझे बेइज्जत व जलील किया था। मैंने इस बारे में पुलिस को शिकायत की थी। अब मंगा सिंह उसका पिता प्रीतम सिंह व उसका जीजा रणजीत सिंह मुझे जानी माली नुक्सान पहुंचाने की साजिश कर रहे हैं व मेरे साथ वारदात करने की फिराक में है। सेवक सिंह ने थाना प्रभारी से उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है।
फोटो:2 थाना प्रभारी को शिकायत देता सेवक सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें