पंजाब23फरवरी*दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या
अबोहर, 23 फरवरी (शर्मा/सोनू): मूल रूप से गांव खांटवा की रहने वाली और ढाणी शफि में विवाहित एक युवती को उसके ही ससुरालियों द्वारा दहेज की खातिर जान से मारने का मामला सामने आया है। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार खाटवां निवासी संध्या पुत्री मांगी राम आयु करीब 22 की शादी करीब छह माह पहले ढाणी शफि निवासी सतपाल से हुई थी। मृतका के पति सतपाल ने बताया कि गत रात्रि करीब साढे तीन बजे जब वह लघुशंका के लिए उठा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी के मूंह से झाग निकल रही थी, जब उसने परिजनों की मदद से रात को ही 4 बजे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया तो डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उसने इस बात की सूचना संध्या के परिजनों को दी। इधर जांच पडताल के दौरन संध्या के पास से एक शीशी भी मिली है।
इधर अस्पताल में पहुंचें मृतका के पिता मांगीराम व भाई हरमन ने बताया कि छह माह पहले उनकी बेटी की शादी सतपाल से हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति लगातार उनहे दहेज में बाईक देने की मांग कर रहा था और इसी के चलते वह उनकी बेटी से अक्सर मारपीट भी करता था। बीती रात भी उनकी बेटी ने करीब 10 बजे उन्हें फोन करके बताया कि उसके पति उसेसे बुरी तरह से मारपीट की है। जिसके बाद उनकी बात नहीं हुई और सुबह 5 बजे संध्या के पति ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी ने स्प्रे पीकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने आरोप लगाया कि संध्या के पति, सास और ससुर ने ही दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या की है। इसलिए पुलिस इन सभी को काबू कर इन पर हत्या का मामला दर्ज करे।
इधर थाना प्रभारी परमजीत से बात करने पर उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी और उन्हें पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। उन्होनें कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस पूरी गहनता से इस मामले की जांच कर रही है।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
रीवा16जून26*माफिया राज पर प्रहार, पुलिस की छवि सुधारने की पहल: नवागत एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन के बड़े फैसले चर्चा मे
सुल्तानपुर16जून26*शिवगढ़ में ‘बिजली’ गुल, जनता बेहाल क्या जेई साहब को ‘एसी’ के बिना नींद नहीं आती*
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*