पंजाब23फरवरी*5 किलो पोस्त सहित ड्राईवर कंडक्टर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, क्राईम एंड वूमैन डीएसपी गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, सबइंस्पैक्टर बलजीत सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह नाका गुमजाल ने राजस्थान से आ रहे एक ट्रक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान बख्शीश सिंह पुत्र पाल सिंह वासी रहदल के थाना पटी जिला तरनतारन व अंकतपाल सिंह उर्फ सुखदेव पुत्र मंगल सिंह वासी नारली हाल तलवंडी बुध जिला तरनतारन के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*