पंजाब23फरवरी*एक्सीडैंट मामले में ड्राईवर हरी सिंह बरी
अबोहर, 23 फरवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में एक्सीडैंट के मामले में हरी सिंह पुत्र गुलाब सिंह वासी भागू के वकील हरप्रीत सिंह ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील व पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलेें सुनने के बाद एडवोकेट हरप्रीत सिंह की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए एक्सीडैंट के आरोपी हरी सिंह को सबूतों के अभाव में बरी किया।
मिली जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन के बयानों के आधार पर उसके पति सवीरमल वासी वरियामखेड़ा को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 44, 30.05.18 भांदस की धारा 304ए, 279, 337, 427 आईपीसी के तहत ड्राईवर हरि सिंह पुत्र गुलाब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हरी सिंह ने अपने वकील हरप्रीत सिंह के माध्यम से अदालत में पेश होकर जमानत करवाई और केस में शामिल हुए।
फोटो:2, वकील व हरी सिंह फाईल फोटो।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए