पंजाब22अप्रैल*लगभग सवा घंटा बंद रहा फाटक, लोग हुए परेशान।
अबोहर, 22 अप्रैल (शर्मा/सोनू): श्रीगंगानगर रोड पर स्थित रेलवे फाटक लोगों के लिए जी-का जंजाल बन गया है। अक्सर फाटक बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने के कारण जहां लोग समय पर अपने कार्य पर नहीं पहुंच पाते वहीं स्कूली बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गत दिवस यह फाटक लगभग सवा घंटा तक बंद रहा है जिससे परेशान लोग रेलवे विभाग को कोसते नजर आये। कई बार समाजसेवियों ने इस फाटक पर पुल बनाने की मांग की है लेकिन रेल विभाग पर इसका कोई असर नहीं आ रहा है। लोगों ने कहा कि फाटक बंद होने के कारण उन्हें घंटों यहां खड़े रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक तो स्टील ब्रिज से निकल सकते हैं लेकिन जिनके पास चार पहिया वाहन हैं वे यहां समय बर्बाद करने के लिए अलावा कुछ नहीं कर सकते। रेलवे प्रशासन को चाहिए कि यहां जल्द से जल्द पुल का निर्माण करवाये ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
फोटो:1, फाटक बंद होने से परेशान लोग।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 4मई26*गांजे की हरियाली में उगते सूरज को अरौल पुलिस ने देर रात डूबा दिया,,*
हल्द्वानी4मई26* बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दलवीर और संजय हुए गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*