पंजाब1अक्टूबर25*नगर निगम अबोहर ने धर्म नगरी वार्ड संख्या 7 में फॉगिंग करवाई
अबोहर, 01 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): नगर निगम आयुक्त-सह-उपायुक्त अमरप्रीत कौर संधू के निर्देशानुसार और अतिरिक्त आयुक्त-सह-एसडीएम अबोहर कृष्ण पाल राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम अबोहर ने धर्म नगरी वार्ड संख्या 7 अबोहर में फॉगिंग करवाई। मुख्य सफाई निरीक्षक जसविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अबोहर शहर के विभिन्न वार्डों, कार्यालयों, पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार फॉगिंग की जा रही है ताकि डेंगू मच्छरों को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं और कई बीमारियों को न्योता देते हैं। इस अवसर पर नगर निगम जगदीश दुग्गल और सफाई निरीक्षक करतार सिंह भी उपस्थित थे। इधर समाजसेवी व पार्ष विपन शर्मा ने अपील की है कि नई आबादी क्षेत्र के सभी वार्डों में फागिंग करवाई जाये ताकि लोगों को मच्छरों से राहत मिल सके।
फोटो:4, फॉगिंग करते नगर निगम के कर्मचारी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।