पंजाब1अक्टूबर25*आर्य नगरी में मारपीट के मामले में एक आरोपी सुमित कुमार गिरफ्तार
अबोहर, 01 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई सुखमंदर सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आर्य नगरी में कुछ समय पूर्व हुए झगड़े में एक और आरोपी सुमित कुमार धर्मिंद्र कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर धारीवाल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। इस मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं। मैडम प्रोमिला रानी ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को काबू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नई आबादी क्षेत्र में नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो: 1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,