पंजाब19सितम्बर*5 साल की भतीजी के साथ बलात्कार करने वाला चाचा विजय कुमार काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 19 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। सदर थाना अबोहर पुलिस ने पीडि़ता की माता के बयानों के आधार पर उसके देवर द्वारा उसकी बेटी के साथ बलात्कार करने के मामले में मुकदमा नं. 70, 18.09.22 भांदस की धारा 376, 6 पोस्को एक्ट के तहत विजय कुमार पुत्र बलवीर वासी रायपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपी विजय कुमार दूर की रिश्तेदारी में चाचा लगता है। उसने लडक़ी को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसी मामले में लडक़ी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा व डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और गहरी पूछताछ की जायेगी। समाजसेवी राजू चराया, ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू ने कहा कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि आगे से ऐसी हरकत करने से पहले किसी भी व्यक्ति की रूह कांप जाये।
फोटो:6, आरोपी चाचा को ले जाती पुलिस व जानकारी देते एसपीडी व डीएसपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन