पंजाब19मार्च*नाबालिग छात्रा को भगाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 19 मार्च (शर्मा): नगर थाना 1 के प्रभारी गुरचरण सिंह, एएसआई बहादुर सिंह ने लड़की की माता शीला रानी पत्नी करनैल सिंह के बयानों के आधार पर उसकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 35, 17.03.22 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रा सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ती है।
ढाणी मसीत टिब्बा में दसवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा को यहीं का निवासी गुरमीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी लेकर फरार हो गया था। लड़की के परिजनों ने नगर थाना पुलिस के प्रभारी गुरचरण सिंह, एएसआई बहादुर सिंह को युवक के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की थी। लड़की की माता ने बताया कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। ढाणी मसीत टिब्बा में रहने वाला युवक गुरमीत सिंह उसे झांसा देकर लेकर फरार हो गया है। मामले की जांच एएसआई बहादुर सिंह कर रहे हैं।
फोटो:6 जानकारी देते परिजन।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
वाराणसी 20 अप्रैल 26*मौसम विभाग ने वाराणसी में चार दिन तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया
लखीमपुर खीरी२० अप्रैल २६*समाजवादी महिला सभा, जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा आज मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
कौशाम्बी २० अप्रैल २६*जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*