पंजाब18अप्रैल*10 ग्राम हैरोइन आरोपी जेल भेजे
अबोहर, 18 अप्रैल (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी मैडम मनप्रीत कौर, एएसआई सुखमंदर सिंह ने 10 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला के प्रभारी मैडम मनप्रीत कौर, एएसआई सुखमंदर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव खाटवां चौक की तरफ जा रही थी कि सामने से दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये जिन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें काबू कर तलाशी ली तो उनसे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान उमेद सिंह पुत्र मोती सिंह वासी अमरपुरा, जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सा सिंह पुत्र गजन सिंह वासी आलमगढ़ के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 33, 16.04.22 भांदस की एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गयाथा।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*