पंजाब18अप्रैल*गली नं. 11 कुम्हारा वाली गली में 15 दिन से नहीं आया वाटर वकर्स का पानी, लोग बूंद बूंद को तरसे
लोग बोले : यदि पानी की सप्लाई सुचारू नहीं की गई तो मुख्यमंत्री तक पहुंचायेंगे शिकायत
अबोहर, 18 अप्रैल (शर्मा): वाटर वक्र्स विभाग की लापरवाही के चलते गली नं. 11, कुम्हारा वाली गली में पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई है जिससे लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहर आये को 4 दिन हो गये हैं लेकिन विभाग बिना किसी कारण सप्लाई सुचारू नहीं कर रहा है। लोगों को महंगे दामों पर पानी खरीद कर अपनी जरूरतों को पूरा करना पड़ रहा है। इसके खड्डे खोदे गए जिससे हादसे होने का खतरा बना हुआ है। पूरे शहर में नई पाईपें डाली गई हैं लेकिन फिर भी गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। वार्ड नं. 24 व 25 के पार्षदों ने लापरवाही दिखाते हुए अपनी रंजिश निकालने के लिए यहां खड्डे खोद कर डाल दिये गये हैं और पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। लोगों ने कहा कि यदि पानी की सप्लाई सुचारू नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री को शिकायत करेंगे।
फोटो:4, गली में खोदे गए खड्डे व
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟