पंजाब17मार्च*चुनाव रिजल्ट आने पर वर्करों में टकराव, एक काबू
आम आदमी पार्टी पार्टी व कांग्रेस के वर्करों में हुआ था झगड़ा
अबोहर, 17 मार्च (शर्मा): थाना खुईयांसरवर की प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी सज्जन सिंह, पटीसदीक प्रभारी बलवीर सिंह ने 10 मार्च को कांग्रेस व आप वर्करों में हुई झगड़े के मामले में एक आरोपी राम स्वरूप उर्फ करण पुत्र रिछपाल सिंह वासी झंडवाला हनुवंता को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। मिली जानकारी अनुसार गांव जंडवाला हनुवंता में चुनाव रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस व आप वर्करों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद पुलिस ने सज्जन पुत्र ओमप्रकाश के बयानों के आधार पर उसके घर पर हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 32, 11.03.22 भांदस की धारा 458, 427, 323, 148, 149 के तहत रूबल पुत्र बृजलाल, मनोहर लाल पूनिया, बृजलाल पुत्रान भागीरथ, जगपाल सिंह जग्गू पुत्र मघ्घर सिंह, अमित कुमार उर्फ भूरा पुत्र रामजीलाल, सोनू पुत्र रामस्वरूप, रामस्वरूप पुत्र रिछपाल, साधू राम पुत्र ताराचंद, शंकर लाल पुत्र रामप्रताप वासी जंडवाला हनुवंता, पारस कसव, रणवीर पूनिया, राकेश पूनिया वासी मौजगढ़, आदित्य पूनिया वासी मौजगढ़ व 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली25जून26* PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने खोला खजाना, भारत आएंगे ₹1220000000000, बनाया बड़ा प्लान_*
लखनऊ25जून26*राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया!!
गोण्डा 25जून26*सरकार के दावों को खोखला करते नजर आ रहे गोंडा विद्युत विभाग के अधिकारी*