पंजाब15जून23*नगर थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने अपनी बेटी जि़याना के प्रथम जन्मदिन पर 150 पौधे लगाये
अबोहर, 15 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना अबोहर के प्रभारी संजीव तरमाला ने अपनी बेटी जि़याना के आज प्रथम जन्मदिन पर सीतो रोड पर रेंज अफसर हेमंत मल्ली के सहयोग से 150 पौधे लगाये। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों के तांते लगे रहे। जि़याना को उसके जन्मदिन पर नाना अशोक, मामा रोहिताश व अन्य लोगों ने बधाई दी। नगर थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध करने में पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। यह मौसम को गर्म होने से भी बचाते हैं और हमें अमूल्य ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो हमारा जीवन भी नहीं होगा। पौधे बारिश लाने में भी सहायक होते हैं।
फोटो:1, जि़याना व पौधारोपण करते थाना प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*