पंजाब14जून23*आशीष गोदारा बने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के डिप्टी एडवोकेट जनरल
अबोहर बार एसोसिएशन में हुआ भव्य स्वागत, विशेष चिन्ह देकर किया सम्मानित
अबोहर, 14 जून (शर्मा/सोनू): स्थानीय अबोहर बार एसोसिएशन के मैंबर आशीष गोदारा वासी दोतारांवाली को हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ का डिप्टी एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। आशीष गोदारा आज अपने साथियों के साथ अबोहर बार में पहुंचे। बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, पूर्व प्रधान बी.एस. हेयर, पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, समाजसेवी राजीव गोदारा, विजय कुमार जग्गा, ढाणी विशेषरनाथ के पूर्व सरपंच रूपिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह मुक्तसर , अनिल कामरा, नरिंद्र गर्ग, बार एसोसिएशन के कैशियर जतिंद्र भोबरिया आदि ने उनका भव्य स्वागत किया व विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्हें डिप्टी एडवोकेट जरनल बनने पर मुंह मीठा करवाया गया।
फोटो:1, आशीष गोदारा को डिप्टी एडवोकेट जनरल बनने पर मुंह मीठा करवाते एडवोकेट।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*