पंजाब12जुलाई23*विधायक संदीप जाखड़ के प्रयासों से अबोहर बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू
अबोहर, 12 जुलाई (शर्मा/सोनू): पिछले काफी समय से अधर में लटका बस स्टैंड का निर्माण कार्य विधायक संदीप जाखड़ के प्रयासों से पुन: शुरू हो गया है। बस स्टैंड को आरजी तौर पर नई अनाज मंडी में शिफ्ट किया गया है ताकि यहां काम तेजी से चलाया जा सके। विधायक संदीप जाखड़ ने अबोहर बस स्टैंड का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था तब मुख्यमंत्री ने इसका निर्माण जल्द पूरा करवाकर इसका उद्घाटन विधायक संदीप जाखड़ से करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन बीच में ही काम रूक गया जिसके बाद फिर से विधायक ने विधानसभा में बस स्टैंड का मुद्दा उठाया। जिसके बाद आप सरकार ने इसके निर्माण के लिए ग्रांट जारी की और निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोगों ने विधायक संदीप जाखड़ का आभार व्यक्त किया है।
फोटो:1, अबोहर बस स्टैंड पर चल रहा निर्माण कार्य।

More Stories
भागलपुर 14 अप्रैल 26*ए वाई जैड क्रिएटर आपके शहर भागलपुर में खुला उत्पाद खरीद पर 10 प्रतिशत ऑफर के साथ
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली नगर में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया शुभारंभ
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली के कूढा सादात में अंबेडकर जयंती पर विशाल जनसभा का भव्य आयोजन