April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली नगर में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया शुभारंभ

अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली नगर में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया शुभारंभ

अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली नगर में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया शुभारंभ

गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ कर विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ

भेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र में विद्या भारती से संबंध सरस्वती शिशु मंदिर का प्रारंभ नगर के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ आयोजित कर नगर के शिवपुरी (मां देवकाली वार्ड) में हिमांशु कसौधन के आवास पर किया गया।शिशु मंदिर में शिक्षिका की नियुक्ति कर इस सत्र से पठन,पाठन प्रारंभ करने का निश्चय किया गया।इस अवसर पर विद्या भारती के संभाग निरीक्षक मिथिलेश सिंह, अध्यक्ष प्रेम हरि आर्य, उपाध्यक्ष कमल चंद्र गुप्त, प्रबंधक सतींद्र प्रकाश शास्त्री,उप प्रबंधक राम प्रकाश कसौधन, कोषाध्यक्ष उज्जवल धवन, वीरेंद्र कुमार राय, राजेंद्र कौशल, राम नरेश विश्वकर्मा, जितेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी,सुधीर मेहरोत्रा,विवेक कुमार गुप्ता, विशाल त्रिपाठी,विनोद कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रबंधक शतींद्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति से ओत यह विद्यालय समाज के बच्चों को संस्कारित एवं गुणवान बनाकर देश भक्त नागरिक का निर्माण करेगा।अध्यक्ष प्रेम हरि आर्य ने कहा कि रुदौली क्षेत्र में शिशु मंदिर की महती आवश्यकता को समझ कर शिशु मंदिर प्रारंभ किया जा रहा है । उपाध्यक्ष कमलचंद गुप्ता ने कहा कि यह कार्य बहुत पहले हो जाना चाहिए लेकिन अभी भी समय है शिशु मंदिर के प्रारंभ से समाज की नई पीढ़ी को बहुत बड़ी ऊर्जा प्राप्त होगी।संभाग निरीक्षक मिथिलेश सिंह ने कहा कि रुदौली क्षेत्र शिशु मंदिर से वंचित रह रहै लोगो की इच्छानुसार शिशु मंदिर के प्रारंभ से समाज को नव दिशा प्रदान होगी। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

Taza Khabar