पंजाब11नबम्बर*दुकानदार व जनता पुलिस का सहयोग करे तो अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है: डीएसपी संदीप सिंह
अबोहर, 11 नवंबर (शर्मा): डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने अबोहरवासियों व दुकानदारों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बढ़ रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सभी दुकानदार व जनता अपने दुकानों व चोकों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये तो वारदात को अंजाम देने वालों को काबू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाजार नं. 9 में हुई घटना बेहद निदंनीय है। जिस व्यक्ति ने ऊपर से थोड़ी वीडियो बनाई थी वही व्यक्ति पुलिस को सूचना दे देता तो चोर काबू किये जा सकते थे। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि आपके आस-पास संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना 85588-00816, 85588-00841, 85588-00842, 85588-00817 पर दें। 100 नंबर डायल करने पर भी पुलिस पहुंच सकती है।
फोटो:5, जानकारी देते डीएसपी संदीप सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें
नोयडा15जून26*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान, जेवर के किसान लखनऊ रवाना।