पंजाब09जून2023*गैंगस्टर सुनील कालड़ा का 4 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 09 जून (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर शरणजीत सिंह, इंस्पैक्टर परमजीत कुमार व अन्य पुलिस पार्टी कड़ी सुरक्षा के बीच सुनील कालड़ा पुत्र सरदूल कालड़ा वासी रेलवे कालोनी शेरपुर लुधियाना को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद आज न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मुकदमा नं. 45/16, चंद्रभान पुत्री देवी लाल वासी ख्योवाली डाब के बयानों पर उसके साथ मारपीट व लूटपाट करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले में सुनील कालड़ा को पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया। पहले अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। अब अदालत ने उसे एक दिन के और रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, सुनील कालड़ा को अदालत में पेश करती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात 28 अप्रैल 2026**जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें..
कानपुर नगर28अप्रैल26*जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन तक के अधिकारियों का नहीं मानता बिजली विभाग कोई भी आदेश