पंजाब08फरवरी*बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी वंदना सांगवाल अन्य प्रत्याशियों से पिछड़ी
बल्लुआना में धूल में मिलता नजर आ रहा फूल
अबोहर, 08 फरवरी (शर्मा): भाजपा अकाली दल का गठबंधन टूटने के बाद बल्लुआना क्षेत्र में पहली बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। बल्लुआना विधानसभा से भाजपा की ओर से वंदना सांगवाल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वंदना सांगवाल चुनाव मैदान में अन्य प्रत्याशियों से काफी पीछे चल रही हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में शिअद प्रत्याशी सुखबीर बादल को लोकसभा चुनावों 25 हजार से अधिक लीड प्राप्त हुई थी। गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी बल्लुआना क्षेत्र में पांव जमाने की कोशिश कर रही है लेकिन वह नाकाम साबित हो रही है। इस समय आप पार्टी के उम्मीदवार गोल्डी मुसाफिर सबसे आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला अकाली प्रत्याशी पृथ्वीराम मेघ व कांग्रेस प्रत्याशी राजिंद्र कौर से है। भाजपा इस मुकाबले में चौथे नंबर पर नजर आ रही है। बीजेपी की मदद के लिए कुम्हार बिरादरी काफी प्रयास कर रही है लेकिन केवल बिरादरी के दम पर वंदना सांगवाल का जीतना मुश्किल दिखाई दे रहा है। लोगों ने अकाली दल व कांग्रेस से काफी काम लिया है। पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप आम पार्टी सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में अंग्रेज मेघवाल भी कोई खास करिश्मा नहीं कर पा रहे हैं। वह टिकट की लालसा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे लेकिन उन्हें वहां भी टिकट नहीं मिल सकी।
फोटो:4, वंदना सांगवाल व सभा को सम्बोधित करते अंग्रेज मेघवाल
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी