पंजाब07सितम्बर*रेलवे स्टेशन पर मोबाईल छीनने वाले गिरोह का एक सदस्य काबू, रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 6 सितंबर (शर्मा): रेलवे थाना के प्रभारी कस्तूर लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर मोबाईल छीनने वाले गिरोह के सदस्य सन्नी पुत्र लीडर सिंह वासी राजीव नगर नई आबादी अबोहर को पुलिस रिमांड पर लिया गया था जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और मोबाईल बरामद किया है। आज उसे न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब तक इनसे 7 मोबाईल बरामद हो चुके है। थाना प्रभारी कस्तूर लाल ने बताया कि कुछ मोबाईलों की पहचान हो चुकी है जबकि कुछ के ईएमई नंबर दिये हैं। जिसके मोबाईल हों वह रेलवे थाना आकर मोबाईल की पहचान कर सकता है। रेलवे पंजाब पुलिस ने करण तिन्ना के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 14, 2-09.2021 भांदस की धारा 411, 379बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
फोटो:7, आरोपी व बरामद मोबाईल दिखाती पुलिस
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया15जून26*पूर्णिया का ग्रीन सिटी पार्क बना आकर्षण का केंद्र
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया