पंजाब06दिसम्बर *सीआईए स्टाफ-2 अबोहर पुलिस ने बाईपास पर डकैती करने वाले 4 लोगों को काबू किया, एक फरार
अबोहर, 06 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ2 अबोहर के प्रभारी परमजीत सिंह, एएसआई जगराज सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने किलियांवाली बाईपास पर काफी समय से लूटपाट व डकैती करने वाले 4 लोगों को काबू किया है जबकि पांचवा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों से असला व अन्य सामान बरामद किया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 1 में मुकदमा नं. 274, 5.12.2021 भांदस की धारा 399, 402, आम्र्स एक्ट 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से दो देसी कट्टे, जिंदा कारतूस, कापा, मोटरसाईकिल व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसलीन उर्फ बिन्नी पुत्र पुरूषोत्तम मसीह वासी अजीत नगर, मनप्रीत सिंह उर्फ मना पुत्र बलराज सिंह वासी पक्का सीडफार्म, विनोद कुमार पुत्र जगसीर सिंह वासी बुर्जमुहार, सूरज कुमार उर्फ माहुआ पुत्र गुरबचन सिंह वासी इंदिरा नगरी अबोहर के रूप में हुई। चारों आरोपियों को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि बाईपास पर यह आरोपी लोगों से लूटपाट करते थे। पांचों आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। गौर है कि इससे पहले नरसेवा नारायण सेवा की एम्बूलैंस पर भी हमला किया गया था। मोटरसाईकिल सवारों को लूटा गया था। गांव नाईयांवाली ढाणी के सरपंच देवी लाल से भी लूटपाट हुई थी। पांचवां आरोपी आकाशदीप सिंह पुत्र पुरूषोत्तम अभी फरार है। जल्द इसे काबू किया जायेगा। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे बारीकी से पूछताछ की जायेगी और खुलासा किया जायेगा।
फोटो 2: पकड़े गए आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*