पंजाब ३० जनवरी २६*नशा तस्करी व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह
नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों को फ्लैग मार्च निकाल कर दी चेतावनी
अबोहर, 30 जनवरी (शर्मा): जिले में नशा तस्करी, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा तथा फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर आज अबोहर शहर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च एसपी अबोहर अशवंत सिंह व एसपीडी तरूण रत्न शर्मा के नेतृत्व में तथा थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह की मौजूदगी में किया गया। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा और असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर साफ नजर आया।
इस मौके पर थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने सख्त शब्दों में कहा कि नशा तस्करी, लूटपाट व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और अपराधियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि उन्हें नशा तस्करी या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से ही शहर को अपराध-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए अबोहर में कोई जगह नहीं है।
फोटो:1, जानकारी देते थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह व फ्लैगमार्च

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*