पंजाब 31 दिसम्बर *नौकरी का झांसा देकर दो वर्ष तक बल्तकार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग
अबोहर, 31 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर के डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ को एक महिला ने प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की है कि सीडफार्म पक्का के सरपंच का पति छिंद्रपाल सिंह व उसका साथी मिट्ठु सिंह उसके साथ नौकरी का झांसा देकर दो वर्ष तक बलात्कार करता रहा। महिला ने डीएसपी से मांग की है कि छिंद्रपाल सिंह व मिट्ठु सिंह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया जाये। महिला ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उसकी अश£ील विडियो बना रखी है। आरोपी उसे धमकी देते हैं कि यदि उसने पुलिस को शिकायत की तो उसे सोशल मीडिया पर बदनाम कर देंगे। महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। उसने बताया कि छिंद्रपाल सिंह व मिट्ठु सिंह के खिलाफ कार्यवाई की जाये। महिला ने आरोप लगाया कि उसने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने मामला दबा दिया था। डीएसपी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:3, डीएसपी कार्यालय के बाहर खड़ी महिला जानकारी देते हुए
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 डीएम ने सऊदी में मृतक के परिजन को सौंपा चेक*
ललितपुर11अगस्त26*पुरानी रंजिश में 5 वर्ष की बेटी के सामने शिक्षक पर हमला, इलाज के दौरान मौत
बांदा 11 अगस्त 26*75 मीटर तिरंगे के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा*