पंजाब 26 अप्रैल 2024* श्री हिन्दू तख्त (भारत) युवा मोर्चा जिला फाजिल्का की कार्यकारिणी घोषित
विकास प्रभाकर के परिवार को सरकार एक करोड़ मुआवजा प्रदान करे: ब्रह्मानंद गिरी
अबोहर। श्री हिन्दू तख्त (भारत) जिला फाजिल्का की कार्यकारिणी घोषित करने के लिए शुक्रवार को अरोड़वंश धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर श्री हिन्दू तख्त भारत व श्री काली माता मंदिर पटियाला के प्रमुख श्री ब्रह्मानंद गिरी जी ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक संदीप जाखड़ व नगर निगम के मेयर विमल ठठई उपस्थित हुए। श्री हिन्दू तख्त भारत युवा मोर्चा के प्रदेश उपप्रधान लोकेश शर्मा व सचिव योगेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जिला फाजिल्का की कार्यकारिणी बनाई गई, जिसमें प्रवीण परूथी रूबी को चेयरमैन, पार्षद पुनीत अरोड़ा सोनू को जिला प्रधान, अनिल सेवटा, अमित गोदारा व कुलदीप कुमार को उपप्रधान, अमित चावरिया को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दिनेश शर्मा दीनू को अबोहर अध्यक्ष, आरूष धींगड़ा व आकाशदीप अरोड़ा को उपप्रधान, विपन कुमार को कोषाध्यक्ष, शुभम अग्रवाल, अमित कुमार, केशव मंत्री, ललित शर्मा, अनिल सियाग, राकेश कुमार, आशीष कुमार को महासचिव, प्रवीण जुनेजा काका को प्रैस सचिव, सुमित शर्मा,अंकुश छाबड़ा, शिवम, गैरिश, राघव छाबड़ा, लारा रोहिला, अरूण शर्मा को सचिव, मंगा कश्यप, दिवांशु भठेजा, मनीष सोनी, सुभाष चंद्र, शुभम नरूला, केशव शर्मा, आदर्श सक्सेना, दीपक निरानिया, विक्की वाट्स पटियाला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसी के साथ ही हिमांशु कटारिया को फाजिल्का शहरी अध्यक्ष, सनराज कुमार को उपाध्यक्ष, आकाश बहल को महासचिव, मनीष भठेजा को कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार को सचिव बनाया गया। समूची कार्यकारिणी पदाधिकारियों को श्री ब्रह्मानंद गिरी जी ने बधाई देते हुए कहा कि गत दिवस विहिप के नंगल अध्यक्ष विकास प्रभाकर की हत्या की समूचे हिंदू समाज ने निंदा की है। पंजाब सरकार इस मामले में प्रभाकर के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। उन्हाेंने कहा कि अलग-अलग हिंदू संगठनों की ओर से इस सिलसिले में 30 अप्रैल को सीएम भगवंत मान की कोठी का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मानंद गिरी द्वारा जर्नलिस्ट एसोसिएशन अबोहर के उप प्रधान राघव नगपाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक संदीप जाखड़ व मेयर विमल ठठई ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने व समाज भलाई के काम करने के उद्देंंश्य से गठित संगठन के समूचे पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर मंगत राय बठला, मोहनलाल ठठई, डा मुकेश, संदीप गोदारा, अमित सिंगला रुचि, विष्णु अग्रवाल, मानक शाह, हरिंदर बेदी, सरबजीत सिंह चीमा, सुखचैन सिंह बिल्ला आदि मौजूद थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर26 *गुलाबबाग का गणपति मेला : एक सदी पुरानी विरासत की नई पहचान*
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case