पंजाब 25 अप्रैल 2024* नेचरवे कम्पनी के एम.डी. नीरज अरोड़ा को फिर भेजा एक दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
नगर थाना अबोहर में नीरज के खिलाफ करीब 51 मामले दर्ज हैं
जल्द करेंगे खुलासा, नीरज को आखिर किस ने फंसाया इस जाल में
अबोहर 25 अप्रैल (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): नगर थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह , एएसआई रंजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा पुत्र सतपाल अरोडा को 6 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां नीरज अरोड़ा के वकील जयदयाल कांटीवाल ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील जोसन ने दलीलें पेश की। योग्य न्यायाधीश ने उसे फिर से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नीरज के खिलाफ नगर थाना में 51 के करीब मामले दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार अबोहर नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा के खिलाफ नगर थानानं 2, 1, राजस्थान पंजाब अन्य स्टेटों में मामले दर्ज हैं। लोगों के साथ धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था, इसी के साथ लोगों के साथ ठगी मारने के आरोप में अदालत मे केस दायर किया था। नीरज अरोडा को जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया जहां पर अबोहर की अदालत ने नीरज को भगौडा घोषित किया। नीरज अरोडा को उतराखंड से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभी नीरज अरोडा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मामले की जांच जारी है।
फोटो नं 5, नीरज अरोडा को अदालत में पेश करती पुलिस पार्टी। उनके साथ वकील जयदयाल कांटीवाल
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर26 *गुलाबबाग का गणपति मेला : एक सदी पुरानी विरासत की नई पहचान*
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case