पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
हर जिले में 5000 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य – भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह
मोहम्मद इरफान कामिल, यूपी आजतक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया बिहार से
पूर्णिया बिहार ! भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पूर्णिया जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार में संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रदेशव्यापी *’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’* चला रही है।
जितेंद्र सिंह ने कहा, भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं को आगे बढ़ने का सच्चा मौका देती है। इसी कड़ी में हमारा लक्ष्य है कि *पूर्णिया सहित बिहार के हर जिले में कम से कम 5000 युवा कार्यकर्ताओं को* भाजपा परिवार से जोड़ा जाए।
उन्होंने आगे कहा कि आज पूरे देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आइकॉन मानता है। मोदी जी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं से देश के युवाओं को नई दिशा मिली है, इसलिए बिहार का युवा भी बड़ी संख्या में भाजपा की विचारधारा से जुड़ने के लिए आगे आ रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
पंजाब 10 सितंबर 26*लखविंद्र सिंह सिद्धू पुन: बन सकते हैं प्रधान, वकीलों में मिल रहा व्यापक समर्थन
मथुरा 10 सितंबर 26* 01 अभियुक्त को चोरी किये गये सामान व 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार।*