पंजाब 25 अगस्त *अबोहर निवासी डॉ. हरसिमरन सिंह गगनेजा को उड़ीसा के राज्यपाल व हरियाणा सरकार ने किया सम्मानित
अबोहर, 25 अगस्त (शर्मा/सोनू/रिंकू चुघ): हरियाणा के जिला सिरसा में सुशीला देवी नेत्र चिकिल्सालय का उद्घाटन अवसर पर उड़ीसा के राज्यपाल श्री गणेशी लाल व हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान अबोहर ग्रीन एवेन्यू निवासी व एडीशनल एसएमओ डॉ. हरसिमरन सिंह गगनेजा पुत्र हरभजन गगनेजा को पिछले दो वर्षों में कोरोना काल के दौरान दी गई शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. हरसिमरन सिंह ने सिरसा में अपनी डयूटी पूरी ईमानदारी व तनदेही से निभाई। डॉ. हरसिमरन सिंह को सम्मानित होने पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, सफल हरप्रीत सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बजाज, मनिन्द्र सिंह गगनेजा, मनमिंद्र सिंह, सवरन सिंह गगनेजा, यादविंद्र सिंह आस्टे्रलिया व अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। डॉ. हरमिसरन ने कोरोना काल में जी जान से लोगों की देखभाल की व उनका उपचार किया।
फोटो:1, डॉ. हरसिमरन सिंह गगनेजा को सम्मानित करते राज्यपाल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर10अगस्त26*क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन संपन्न हुआ।
कानपुर नगर10अगस्त26*मकनपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर एवं ताला तोड़कर आभूषण चोरी की घटना सफल अनावरण
कानपुर नगर10अगस्त26*सावन सोमवार के दृष्टिगत बिठूर घाटों का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण,