August 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश

पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश

पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश

जय जोहार के नारों से गूंजा पूर्णिया, पप्पू यादव आदिवासी जुलूस में शामिल

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णिया बिहार , विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रविवार को पूर्णिया आदिवासी रंग में डूबा नजर आया, आदिवासी विकास परिषद कार्यालय, गिरजा चौक से एक विशाल जुलूस निकाला गया। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े और लोकनृत्य के साथ आदिवासी समाज के लोग सड़कों पर उतरे,
इस कार्यक्रम में पूर्णिया के सांसद *राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव* मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, सांसद भी आदिवासी समाज के रंग में पूरी तरह रंगे दिखे, उन्होंने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया और सांकेतिक तौर पर तीर-धनुष भी चलाया। पप्पू यादव का ये अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना हो गया,
सभा को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और पहचान देश की अमूल्य धरोहर है, इसे बचाना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, उन्होंने आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार, शिक्षा और विकास के लिए पूर्ण समर्थन का भरोसा भी दिलाया,
इस दौरान अपना इतिहास बचाएं, अपनी संस्कृति बचाएं और जय आदिवासी, जय जोहार के नारों से पूरा माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम, आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे,
आदिवासी समाज ने इस आयोजन के जरिए अपनी एकता और संस्कृति को बचाने का संकल्प दोहराया,

Taza Khabar