August 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग

पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग

पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग

नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक।

पूर्णिया, बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की रिपोर्ट।

पूर्णिया में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर बढ़ती हिंसा के खिलाफ 9 अगस्त को ‘अभया डे’ मनाया गया। फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया यानी FOGSI के आह्वान पर ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी पूर्णिया ने इस अभियान में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सोसायटी की अध्यक्ष डॉक्टर विभा झा और सचिव डॉक्टर अनुराधा सिन्हा ने किया।

इस अभियान का उद्देश्य डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर समाज और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना रहा। डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों की जान बचाने वाले चिकित्सकों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलना बेहद जरूरी है।

डॉक्टर विभा झा ने कहा कि चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लगातार बढ़ रही हिंसा की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि डॉक्टरों पर हिंसा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं, डॉक्टर अनुराधा सिन्हा ने कहा कि चिकित्सकों को सुरक्षित वातावरण देना पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से “Respect Healers, Protect Caregivers” के संकल्प से जुड़ने की अपील की।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। हाथों में “No Violence Against Doctors” के पोस्टर लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने एकजुटता का संदेश दिया।

डॉक्टरों ने कहा कि अभया दिवस केवल स्मृति का दिन नहीं, बल्कि न्याय, सुरक्षा और सम्मान की सामूहिक आवाज है।

पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल, यूपीआजतक।

#AbhayaDay #Purnia #PurniaNews #BiharNews #DoctorsSafety #NoViolenceAgainstDoctors #FOGSI #DoctorProtest #HealthcareWorkers #RespectHealers #ProtectCaregivers #AbhayaDiwas #पूर्णिया #बिहारन्यूज़ #डॉक्टर #यूपीआजतक #UPAajTak

Taza Khabar