पंजाब 23 जनवरी *थाना बहाववाला पुलिस ने जमीन के नाम पर ठग्गी मारने वाले आरोपी गुरसेवक सिंह को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सीतो चौकी के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जमीन के नाम पर जाली दस्तावेज तैयार करने के मामले में आरोपी गुरसेवक सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी ठांडा जिला बठिण्डा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ 28.11.20 को मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 5वें आरोपी को अब पुलिस ने काबू किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी नई ताकत, डंपिंग यार्ड निर्माण को जल्द मिलेगी रफ्तार*
प्रयागराज6अगस्त26* इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा अल्टीमेटम*
मथुरा 6 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।*