पंजाब 21 अक्टूबर *दीपावली के पावन पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने की कड़ी नाकाबंदी
संदिग्ध वस्तु का न छुएं, यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध लगता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें : डीएसपी कैलाश चंद
अबोहर, 21 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): दीपावली के पावन पर्व को लेकर डीएसपी कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं और बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि दीपावली पर कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि बाजार में कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। आज स्थानीय बस स्टैंड पर भी चैकिंग अभियान चलाया गया जहां बसों के साथ-साथ यात्रियों के सामान की भी जांच की।
फोटो:7, बस स्टैंड पर चैकिंग करते डीएसपी व अन्य पुलिस टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 योग के नारे से गूंजी पूर्णिया की सड़कें, भारतीय योग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी*