पंजाब 2 फरवरी 26 * अज्ञात पुलिस कर्मचारी ने युवक से मोबाईल छीना, मारे थप्पड़। .
अज्ञात पुलिस कर्मचारी ने युवक से मोबाईल छीना, मारे थप्पड़
अगर इस मामले की जांच सीबीआई या विजीलैंस से करवाई जाये तो सच्चाई का खुलासा हो सकता है
अबोहर, 02 फरवरी (सोनू/शर्मा): अबोहर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को गंगानगर से अपने विकलांग बच्चे को लेकर रामप्रसाद अबोहर स्टेशन पर उतरा। इस दौरान अज्ञात पुलिस कर्मचारी उसके पास आया और टिकट दिखाने को कहा। रामप्रसाद ने कहा कि उसके बेटे को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं वह जल्दी जल्दी में टिकट नहीं ले सका तो उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसके थप्पड़ मारा और उससे मोबाईल छीन लिया। रामप्रसाद ने एक पत्रकार से बातचीत की तो पत्रकार उसके साथ थाने में गया तो रेलवे थाने व पंजाब पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि हमारा कोई कर्मचारी उस समय रेलवे स्टेशन पर तैनात नहीं था। जब कैमरे चैक करने की बात कही तो पता चला कि रेलवे स्टेशन के कैमरे बंद पड़े। अगर इस मामले की जांच सीबीआई या विजीलैंस से करवाई जाए तो सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है। मामला बहुत संदिग्ध है क्या रेलवे स्टेशन पर नकली पुलिस भी घुमते हैं और कैमरे बंद होने से कोई भी बड़ी वारदात हो सकती है। इसकी जिम्मेवारी किसकी होगी।
फोटो:2, जानकारी देता रामप्रसाद।

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*