पंजाब 19 मई 2023 *विधायक संदीप जाखड़ नगर प्रभारी से की मुलाकात
अबोहर, 19 मई (शर्मा/सोनू) : अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ आज किसी ईदगाह बस्ती के मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी संजीव तरमाला से मुलाकात की। संदीप जाखड़ के प्रयासों से इस मामले को सुलझा लिया गया। दूसरी तरफ कांग्रेस के वर्कर विनोद कुमार उर्फ पप्पू पर लूटपाट का जो मामला दर्ज हुआ था संदीप जाखड़ के प्रयासों से मामले की जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि हमारे वर्कर विनोद कुमार पप्पू व उनके बेटों पर मारपीट के मामले को बदलकर लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है जबकि जो वीडियो वायरल हुई उसमें विनोद कुमार नजर नहीं आ रहे हैं। मामले की जांच नगर थाना के प्रभारी संजीव कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। राजनीतिक दबाव में विनोद कुमार उर्फ पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की बारीकी से जांच की जाये।
फोटो 4: विधायक संदीप जाखड़ थाने जाते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री