पंजाब 15 दिसंबर 2023* थाना बहाववाला पुलिस ने 220 गोलियों सहित राकेश कुमार को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 15 दिसंबर 2023* थाना बहाववाला पुलिस ने 220 गोलियों सहित राकेश कुमार को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 15 दिसम्बर (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी वजीतपुर भोमा के प्रभारी दौराने गश्त गांव हिम्मतपुरा की तरफ जा रहे थे कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 220 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान राकेश कुमार पुत्र साहब राम वासी ढाणी हिम्मतपुरा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3 पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
मथुरा ५ अक्टूबर २६*दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ
मथुरा ५ अक्टूबर २६*नगर आयुक्त ने वृन्दावन जोन के पार्षदगणों के साथ की बैठक
मथुरा ५ अक्टूबर २६*सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा ने कसी कमर